सरल एप (SARAL APP) और निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) || सरल ऐप से OMR स्कैन करने की सही प्रक्रिया

SARAL APP

सरल एप (SARAL APP) और निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT)

सरल ऐप (SARAL APP) क्या है ?

SARAL APP : भारत सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन की शुरुआत 5 जुलाई 2021 को की गई | उ०प्र० सरकार द्वारा निपुण लक्ष्य के प्राप्ति की समीक्षा करने के लिए समय-समय पर असेसमेंट टेस्ट लिया जाता है। इसे निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) कहा गया है। ये परीक्षाएं त्रैमासिक आयोजित की जाती है| इस बार यह निपुण असेसमेंट टेस्ट एक मोबाईल एप के द्वारा कि जाएगी। इस एप का नाम सरल एप (SARAL APP) है।

इस एप्लीकेशन को NAT को सरल तरीके से संपन्न कराने के लिए बनाई गई है| किसी भी परीक्षा को संपन्न कराने के बाद सबसे अधिक समय उसके मूल्यांकन में लगता है| उससे ज्यादा समय उस परीक्षाफल को पोर्टल पर फीड करने में लगता है। इस बार प्रश्नपत्रों के साथ-साथ पृथक से OMR SHEET भी उपलब्ध कराई जायेगी| शिक्षक एप को इंस्टाल करके लॉग इन करेंगे | अब एप में दिए गए स्कैनर द्वारा ओएमआर शीट को स्कैन किया जाएगा | इस प्रक्रिया में समय की बचत होगी और परीक्षाफल में भी शत-प्रतिशत शुद्धता रहेगी।

HOW TO DOWNLOAD SARAL APP :-

सरल ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं | नीचे दिए गए लिंक से भी सरल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं –

Click Here DOWNLOD SARAL APP

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएँ और SARAL APP खोजें | आपको लिस्ट में से एप्प को खोजना है | इस एप्लीकेशन को इसके आइकॉन से पहचान सकते हैं जो इस प्रकार का है –

लिस्ट में दिख रहीं ऐप में इसको पढ़कर उस पर क्लिक करें | क्लिक करने पर इस प्रकार की विंडो खुलेगी |

सरल ऐप पर लॉग इन करने के उपरान्त ही कार्य किया जा सकेगा | Login ID और पासवर्ड के लिए BRC से प्राप्त किया जा सकता है | यह ऐप OCR तकनीक पर कार्य करती है |

Saral App की सहायता से OMR शीट कैसे स्कैन करें

सरल एप की सहायता से निपुण असेसमेंट टेस्ट की OMR Sheet को स्कैन किया जाएगा | सरल एप द्वारा स्कैन करने पर सही परिणाम तभी प्राप्त होगा जब OMR Sheet सही से भरी हो |

सरल ऐप(SARAL APP) से OMR स्कैन करने की सही प्रक्रिया

NAT: निपुण लक्ष्य की प्रगति जानने के लिए त्रैमासिक निपुण लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं | इस आकलन में प्रत्येक बच्चे का व्यक्तिगत आकलन किया जाएगा | इससे प्रत्येक बच्चे के अधिगम स्तर की प्रगति और अपने विद्यालयों को निपुण बनाने में मदद मिलती है| ऐसे विद्यार्थियों को जिनको अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है उन बच्चों की पहचान भी हो जाती है | इस त्रैमासिक आकलन के लिए तीन महत्त्वपूर्ण साधनों की जरूरत होगी –

  1. प्रश्न पत्र
  2. OMR शीट
  3. सरल एप

प्रश्न पत्र :-

कक्षा 1 से 3 तक के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए अलग-अलग OMR शीट नहीं मिलेगी, बल्कि एक OMR Sheet 8 बच्चों के लिए प्रयोग में लायी जायेगी |

सबसे पहले छात्र/छात्रा की 9 अंकों की ID भरें।

शिक्षक केवल उन्ही प्रश्नों के नीचे दिए गए गोलों को काला करेंगे, जिनका छात्र/छात्रा ने सही उत्तर दिया है | गलत उत्तर की दशा में गोले को खाली छोड़ दें |

सरल ऐप स्कैन प्रक्रिया
सरल ऐप स्कैन प्रक्रिया

कक्षा 4 से 8 के लिए सभी छात्र/छात्राओं को ओएमआर शीट भरने से सम्बंधित सावधानियाँ पहले से ही बताया जाना आवश्यक है, इससे त्रुटि होने की संभावना कम हो जायेगी | छात्र/छात्रा का नाम अंग्रेजी के Capital Letters में ही भरें |

सरल ऐप स्कैन प्रक्रिया
सरल ऐप स्कैन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *