UPTET 2026 : Maths (PYQ -2014) MCQ Mock Test -3 10/03/2026 Manoj Singh UPTET 2014 Mathematics MCQ Test गणित अभ्यास टेस्ट 91. किन्हीं दो परिमेय संख्याओं के बीच- (a) कोई परिमेय संख्या नहीं होती है (b) केवल एक परिमेय संख्या होती है (c) अनन्त परिमेय संख्याएँ होती हैं (d) केवल एक परिमेय संख्या और कोई अपरिमेय संख्या नहीं 92. यदि 65 और 117 का म.स. 65m – 117 के रूप में दर्शाने योग्य हो, तो m का मान है- (a) 4 (b) 2 (c) 1 (d) 3 93. एक परिमेय संख्या 5/19 व इसके योज्य प्रतिलोम के गुणनफल का गुणात्मक प्रतिलोम होगा- (a) –361/25 (b) 361/25 (c) 381/25 (d) –381/25 94. सरल करें: [(5.47 x 5.47 – 4.53 x 4.53) / 0.94] – (14.50 / 7.25) (a) 10 (b) 9 (c) 8 (d) 7 95. A की आय B से 20% अधिक है। B की आय C का 30% है। यदि कुल आय ₹ 74,700 है, तो C की आय है- (a) ₹ 50,000 (b) ₹ 45,000 (c) ₹ 25,000 (d) ₹ 35,000 96. यदि झील की ल. और चौ. 40 मी तथा 10 मी है और इसमें 1200 घन मी पानी है, तो गहराई है- (a) 4 मी (b) 3.5 मी (c) 3 मी (d) 4.5 मी 97. यदि ABCD एक समचतुर्भुज है, तब- (a) AC² + BD² = AB² (b) AC² + BD² = 2AB² (c) AC² + BD² = 4AB² (d) AC² + BD² = 3AB² 98. चित्र में x और y के मान क्रमशः हैं (∠BAC = 50°, ∠DCE = 80°)- (a) 50°, 80° (b) 80°, 50° (c) 70°, 50° (d) 40°, 80° 99. एक एलीवेटर 6 मी/मिनट की गति से उतरता है। 10 मी ऊँचाई से 350 मी नीचे उतरने में समय लगेगा- (a) 45 मिनट (b) 1 घंटा 30 मिनट (c) 1 घंटा (d) 1 घंटा 15 मिनट 100. दो संख्याओं का म.स. 35 और ल.स. 525 है। यदि एक संख्या 175 है, तो दूसरी है- (a) 75 (b) 85 (c) 95 (d) 105 101. यदि कोई राशि 5% साधारण ब्याज की दर से 6 वर्षों में ₹ 2600 हो जाती है, तो राशि है- (a) ₹ 1800 (b) ₹ 1500 (c) ₹ 2000 (d) ₹ 2200 102. 10 मी/से को किमी/घंटा में बदलें- (a) 30 (b) 25 (c) 20 (d) 36 103. चित्र में ∠B=70°, ∠C=60° है। E, BC का और F, AB का मध्य बिंदु है, तो ∠FEB है- (a) 40° (b) 60° (c) 70° (d) 50° 104. [ { (-2)^-1 }^-1 ]^-1 का मान है- (a) -2 (b) 2 (c) 1 (d) 16 105. घनाभ की तीन फलकों के क्षेत्रफल a, b, c मी² हैं। इसका आयतन होगा- (a) abc मी³ (b) √(a²+b²+c²) मी³ (c) √abc मी³ (d) abc² मी³ 106. यदि 62532915a, 6 से पूर्णतः विभाज्य है, तो ‘a’ का सबसे बड़ा अंक होगा- (a) 5 (b) 6 (c) 8 (d) 9 107. प्रथम पाँच धन रूढ़ (अभाज्य) संख्याओं का योग है- (a) 20 (b) 39 (c) 28 (d) 18 108. जतिन और प्रिया के पास ₹ 41 हैं। जतिन का 1/4, प्रिया के 1/7 से ₹ 2 अधिक है। प्रिया के पास है- (a) ₹ 20 (b) ₹ 27 (c) ₹ 21 (d) ₹ 19.5 109. यदि वृत्त की परिधि 44 सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल होगा- (a) 49 सेमी² (b) 98 सेमी² (c) 154 सेमी² (d) 151 सेमी² 110. दो अंकों का योग 7 है। यदि संख्या में 27 जोड़ें, तो अंक उलट जाते हैं। संख्या है- (a) 25 (b) 52 (c) 34 (d) 43 111. बारम्बारता 5 को टैली चिह्न में निरूपित करते हैं- (a) //// (b) //// (c) bowtie symbol (d) Z symbol 112. दो सह-अभाज्य संख्याओं का म.स. होगा- (a) 0 (b) 1 (c) 2 (d) 3 113. 1715.271 में 7 के स्थानीय मानों का अन्तर है- (a) 0 (b) 700 (c) 700.07 (d) 699.93 114. 1/2 + 1/3 = 2/5 जैसी त्रुटि ज्ञात होने पर उपचारात्मक कार्य क्या होना चाहिए? (a) ल.स. की अवधारणा समझाने में सहायता करें (b) अधिक अभ्यास को कहें (c) हस्तक्षेप न करें (d) प्रत्येक भिन्न का परिमाप समझाएं 115. ‘माप’ की अवधारणा हेतु कार्यों का सही क्रम है (1.मानक 2.अमानक 3.अवलोकन 4.सम्बन्ध समझना)- (a) 4, 1, 3, 2 (b) 1, 2, 4, 3 (c) 2, 1, 3, 4 (d) 3, 2, 1, 4 116. एक ‘अच्छा’ गणितज्ञ होने के लिए क्या जरूरी है? (a) उत्तर देने की तकनीक (b) सूत्रों को याद करना (c) जल्दी हल करना (d) अवधारणाओं को समझना और सम्बन्ध बनाना 117. क्षेत्रफल की अवधारणा हेतु शिक्षक शुरुआत कर सकता है- (a) सूत्र स्पष्ट करना (b) वस्तुओं (हथेली, पत्ते आदि) से तुलना करना (c) आयत की ल.-चौ. से सूत्र प्रयोग करना (d) इकाई वर्ग गणना करना 118. वृत्त की जीवा 10 सेमी और त्रिज्या 13 सेमी है, तो लम्ब की लम्बाई है- (a) 12 सेमी (b) 8 सेमी (c) 7 सेमी (d) 5 सेमी 119. यदि वर्ग के विकर्ण को दोगुना कर दिया जाए, तो क्षेत्रफल होगा- (a) क्षेत्रफल का चार गुना (b) क्षेत्रफल के बराबर (c) क्षेत्रफल का तीन गुना (d) क्षेत्रफल का दोगुना 120. राजन पूछता है “मैं जमा करूँ या घटा?”, “मैं गुणा करूँ या भाग?”। यह बताता है कि- (a) वह जोड़ और गुणा नहीं कर सकता (b) वह बाधा डालने के अवसर खोजता है (c) उसे भाषा समझने में कठिनाई है (d) वह संख्या संक्रियाओं को नहीं समझता रिजल्ट देखें Post Views: 4,944
Nice 👍
Ok
Excellent and useful.
बढ़िया