UPTET 2026 : Hindi (PYQ- 2016) MCQ Mock Test -5 01/04/202602/04/2026 Manoj Singh UPTET 2016 Hindi Mock Test (Q31-60) UPTET 2016: हिंदी (Q31-60) 31. भाषा-शिक्षण की पद्धति नहीं है – (a) किंडरगार्टन (b) मॉन्टेसरी (c) ड्रेकाली (d) अभिक्रमित अनुदेशन सही उत्तर: (d) अभिक्रमित अनुदेशन 32. ‘बालक की प्रारम्भिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में दी जाये’ यह मानना है – (a) मॉन्टेसरी का (b) महात्मा गांधी का (c) फ्रॉबेल का (d) किल् पैट्रिक का सही उत्तर: (b) महात्मा गांधी का 33. व्याकरण शिक्षण के लिये उपयुक्त नहीं है – (a) आगमन प्रणाली (b) निगमन प्रणाली (c) अव्याकृति प्रणाली (d) कक्षाभिनय प्रणाली सही उत्तर: (d) कक्षाभिनय प्रणाली 34. ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता है? (a) बनारस (b) मिर्जापुर (c) इलाहाबाद (d) लखनऊ सही उत्तर: (b) मिर्जापुर 35. आदिकाल की रचना है – (a) अखरावट (b) छत्रसाल दशक (c) दीपशिखा (d) खुमाण रासो सही उत्तर: (d) खुमाण रासो 36. हिन्दी गद्य-शिक्षण की पाठ-योजना में ‘उद्देश्य-कथन’ आता है – (a) पूर्वज्ञान के पश्चात् (b) प्रस्तावना प्रश्न के पश्चात् (c) आदर्श वाचन के पश्चात् (d) मौन वाचन के पहले सही उत्तर: (b) प्रस्तावना प्रश्न के पश्चात् 37. शब्द का अर्थ स्पष्ट करने हेतु कौन सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त है? (a) वाक्य प्रयोग (b) व्याख्यान (c) भ्रमण (d) चित्र-निर्माण सही उत्तर: (a) वाक्य प्रयोग 38. ‘निरामिष’ किसे कहते हैं? (a) मांस रहित भोजन (b) मोक्ष का इच्छुक (c) रात्रि में विचरण करने वाला (d) मृत्यु का इच्छुक सही उत्तर: (a) मांस रहित भोजन 39. राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को ‘उर्वशी’ के लिये ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस वर्ष प्रदान किया गया? (a) सन् 1971 ई. में (b) सन् 1972 ई. में (c) सन् 1973 ई. में (d) सन् 1974 ई. में सही उत्तर: (b) सन् 1972 ई. में 40. ‘शहद’ शब्द है – (a) तत्सम (b) तद्भव (c) देशज (d) आगत सही उत्तर: (d) आगत 41. ‘वनिता’ का प्रयोग किस अर्थ में होता है? (a) जंगल (b) स्त्री (c) पुस्तक (d) व्यवसायी सही उत्तर: (b) स्त्री 42. ‘मुकुन्द’ किसका पर्याय है? (a) विष्णु (b) शिव (c) सूर्य (d) कामदेव सही उत्तर: (a) विष्णु 43. ‘काहे री नलिनी तू कुम्हानी, तेरे ही नाल सरोवर पानी’ पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? (a) जायसी (b) रैदास (c) कबीर (d) दादू सही उत्तर: (c) कबीर 44. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह है – (a) माटी का फूल (b) चिन्तामणि (c) क्षण बोले कण मुसकाए (d) आलोक पर्व सही उत्तर: (b) चिन्तामणि 45. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द-युग्म शुद्ध है? (a) बरात, बसन्त (b) बारात, बसन्त (c) बरात, वसन्त (d) बारात, वसन्त सही उत्तर: (c) बरात, वसन्त 46. ‘अर्द्ध-स्वर’ है – (a) य, व (b) इ, उ (c) ऋ, लृ (d) ऋ, ष सही उत्तर: (a) य, व 47. ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ मुहावरे का सही अर्थ है – (a) अपराधी का अपनी दाढ़ी खुजलाना (b) अपराधी का शंकाग्रस्त रहना (c) अपराधी की पहचान हो जाना (d) अपराधी का अपनी पहचान छिपाना सही उत्तर: (b) अपराधी का शंकाग्रस्त रहना 48. ‘एक बार कही बात को दुहराते रहना’ वाक्यांश के लिये एक शब्द है – (a) आगार (b) प्राक्कथन (c) पिष्टपेषण (d) प्रस्तावना सही उत्तर: (c) पिष्टपेषण 49. ‘बुद्धिहीन’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है? (a) संज्ञा (b) सर्वनाम (c) विशेषण (d) क्रिया सही उत्तर: (c) विशेषण 50. ‘छत से ईंट गिरी’ वाक्य में कौन-सा कारक है? (a) अपादान (b) सम्बन्ध (c) अधिकरण (d) सम्प्रदान सही उत्तर: (a) अपादान 51. ‘महॉर्मि’ का सन्धि-विच्छेद है – (a) महत् + ऊर्मि (b) महा + उर्मी (c) महा + ऊर्मि (d) महत् + मर्मि सही उत्तर: (c) महा + ऊर्मि 52. ‘समष्टि’ का विपरीतार्थाक शब्द है – (a) विशिष्ट (b) अशिष्ट (c) अपुष्टि (d) व्यष्टि सही उत्तर: (d) व्यष्टि 53. ‘कर्पट’ का तद्भव रूप है – (a) कपट (b) कारपेट (c) कपूर (d) कपड़ा सही उत्तर: (d) कपड़ा 54. ‘रमणीय’ में कौन-सा प्रत्यय है? (a) अनीय (b) ईय (c) रम (d) णीय सही उत्तर: (a) अनीय 55. ‘बोरौ सवै रघुवंश कुठार की धार में बारन बाजि सरत्थहिं…’ पंक्तियों में कौन सा रस है? (a) रौद्र रस (b) भयानक रस (c) वीभत्स रस (d) वीर रस सही उत्तर: (a) रौद्र रस 56. ‘श्री गुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार…’ में छन्द है – (a) दोहा (b) सोरठा (c) रोला (d) बरवै सही उत्तर: (a) दोहा 57. वाक्य शुद्ध है – (a) मोहन और गीता गा रही है (b) गीता और मोहन गा रहा है (c) मोहन और गीता गा रहे हैं (d) मोहन और गीता गा रही हैं सही उत्तर: (c) मोहन और गीता गा रहे हैं 58. इन शब्दों में से कौन-सा शब्द हिन्दी शब्दकोश में सबसे अन्त में आयेगा? (a) क्लीव (b) क्रम (c) कृषक (d) कृशानु सही उत्तर: (a) क्लीव 59. चराचरम् (जगत्) में कौन सा समास है? (a) तत्पुरुष (b) द्वन्द्व (c) बहुब्रीहि (d) कर्मधारय सही उत्तर: (b) द्वन्द्व 60. ‘अभ्यागत’ शब्द में कौन सा उपसर्ग है? (a) अ (b) अभ्य (c) अभि (d) अभ्या सही उत्तर: (c) अभि सबमिट करें और उत्तर देखें Post Views: 4,836
Questions are good.Please send continue.
Nice
30 me 18 number aye hai
Kaise malum ho kaun galat hai
Nice
Help full material
Questions are good
Mistake ko bhi explain kar correct answer bataien
Pls, mention answer key
very nice
It’s Right
Very nice