UPTET 2026 : Maths (PYQ -2014) MCQ Mock Test -3

UPTET 2014 Mathematics MCQ Test

गणित अभ्यास टेस्ट

91. किन्हीं दो परिमेय संख्याओं के बीच-

  • (a) कोई परिमेय संख्या नहीं होती है
  • (b) केवल एक परिमेय संख्या होती है
  • (c) अनन्त परिमेय संख्याएँ होती हैं
  • (d) केवल एक परिमेय संख्या और कोई अपरिमेय संख्या नहीं

92. यदि 65 और 117 का म.स. 65m – 117 के रूप में दर्शाने योग्य हो, तो m का मान है-

  • (a) 4
  • (b) 2
  • (c) 1
  • (d) 3

93. एक परिमेय संख्या 5/19 व इसके योज्य प्रतिलोम के गुणनफल का गुणात्मक प्रतिलोम होगा-

  • (a) –361/25
  • (b) 361/25
  • (c) 381/25
  • (d) –381/25

94. सरल करें: [(5.47 x 5.47 – 4.53 x 4.53) / 0.94] – (14.50 / 7.25)

  • (a) 10
  • (b) 9
  • (c) 8
  • (d) 7

95. A की आय B से 20% अधिक है। B की आय C का 30% है। यदि कुल आय ₹ 74,700 है, तो C की आय है-

  • (a) ₹ 50,000
  • (b) ₹ 45,000
  • (c) ₹ 25,000
  • (d) ₹ 35,000

96. यदि झील की ल. और चौ. 40 मी तथा 10 मी है और इसमें 1200 घन मी पानी है, तो गहराई है-

  • (a) 4 मी
  • (b) 3.5 मी
  • (c) 3 मी
  • (d) 4.5 मी

97. यदि ABCD एक समचतुर्भुज है, तब-

  • (a) AC² + BD² = AB²
  • (b) AC² + BD² = 2AB²
  • (c) AC² + BD² = 4AB²
  • (d) AC² + BD² = 3AB²

98. चित्र में x और y के मान क्रमशः हैं (∠BAC = 50°, ∠DCE = 80°)-

  • (a) 50°, 80°
  • (b) 80°, 50°
  • (c) 70°, 50°
  • (d) 40°, 80°

99. एक एलीवेटर 6 मी/मिनट की गति से उतरता है। 10 मी ऊँचाई से 350 मी नीचे उतरने में समय लगेगा-

  • (a) 45 मिनट
  • (b) 1 घंटा 30 मिनट
  • (c) 1 घंटा
  • (d) 1 घंटा 15 मिनट

100. दो संख्याओं का म.स. 35 और ल.स. 525 है। यदि एक संख्या 175 है, तो दूसरी है-

  • (a) 75
  • (b) 85
  • (c) 95
  • (d) 105

101. यदि कोई राशि 5% साधारण ब्याज की दर से 6 वर्षों में ₹ 2600 हो जाती है, तो राशि है-

  • (a) ₹ 1800
  • (b) ₹ 1500
  • (c) ₹ 2000
  • (d) ₹ 2200

102. 10 मी/से को किमी/घंटा में बदलें-

  • (a) 30
  • (b) 25
  • (c) 20
  • (d) 36

103. चित्र में ∠B=70°, ∠C=60° है। E, BC का और F, AB का मध्य बिंदु है, तो ∠FEB है-

  • (a) 40°
  • (b) 60°
  • (c) 70°
  • (d) 50°

104. [ { (-2)^-1 }^-1 ]^-1 का मान है-

  • (a) -2
  • (b) 2
  • (c) 1
  • (d) 16

105. घनाभ की तीन फलकों के क्षेत्रफल a, b, c मी² हैं। इसका आयतन होगा-

  • (a) abc मी³
  • (b) √(a²+b²+c²) मी³
  • (c) √abc मी³
  • (d) abc² मी³

106. यदि 62532915a, 6 से पूर्णतः विभाज्य है, तो ‘a’ का सबसे बड़ा अंक होगा-

  • (a) 5
  • (b) 6
  • (c) 8
  • (d) 9

107. प्रथम पाँच धन रूढ़ (अभाज्य) संख्याओं का योग है-

  • (a) 20
  • (b) 39
  • (c) 28
  • (d) 18

108. जतिन और प्रिया के पास ₹ 41 हैं। जतिन का 1/4, प्रिया के 1/7 से ₹ 2 अधिक है। प्रिया के पास है-

  • (a) ₹ 20
  • (b) ₹ 27
  • (c) ₹ 21
  • (d) ₹ 19.5

109. यदि वृत्त की परिधि 44 सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल होगा-

  • (a) 49 सेमी²
  • (b) 98 सेमी²
  • (c) 154 सेमी²
  • (d) 151 सेमी²

110. दो अंकों का योग 7 है। यदि संख्या में 27 जोड़ें, तो अंक उलट जाते हैं। संख्या है-

  • (a) 25
  • (b) 52
  • (c) 34
  • (d) 43

111. बारम्बारता 5 को टैली चिह्न में निरूपित करते हैं-

  • (a) ////
  • (b) ////
  • (c) bowtie symbol
  • (d) Z symbol

112. दो सह-अभाज्य संख्याओं का म.स. होगा-

  • (a) 0
  • (b) 1
  • (c) 2
  • (d) 3

113. 1715.271 में 7 के स्थानीय मानों का अन्तर है-

  • (a) 0
  • (b) 700
  • (c) 700.07
  • (d) 699.93

114. 1/2 + 1/3 = 2/5 जैसी त्रुटि ज्ञात होने पर उपचारात्मक कार्य क्या होना चाहिए?

  • (a) ल.स. की अवधारणा समझाने में सहायता करें
  • (b) अधिक अभ्यास को कहें
  • (c) हस्तक्षेप न करें
  • (d) प्रत्येक भिन्न का परिमाप समझाएं

115. ‘माप’ की अवधारणा हेतु कार्यों का सही क्रम है (1.मानक 2.अमानक 3.अवलोकन 4.सम्बन्ध समझना)-

  • (a) 4, 1, 3, 2
  • (b) 1, 2, 4, 3
  • (c) 2, 1, 3, 4
  • (d) 3, 2, 1, 4

116. एक ‘अच्छा’ गणितज्ञ होने के लिए क्या जरूरी है?

  • (a) उत्तर देने की तकनीक
  • (b) सूत्रों को याद करना
  • (c) जल्दी हल करना
  • (d) अवधारणाओं को समझना और सम्बन्ध बनाना

117. क्षेत्रफल की अवधारणा हेतु शिक्षक शुरुआत कर सकता है-

  • (a) सूत्र स्पष्ट करना
  • (b) वस्तुओं (हथेली, पत्ते आदि) से तुलना करना
  • (c) आयत की ल.-चौ. से सूत्र प्रयोग करना
  • (d) इकाई वर्ग गणना करना

118. वृत्त की जीवा 10 सेमी और त्रिज्या 13 सेमी है, तो लम्ब की लम्बाई है-

  • (a) 12 सेमी
  • (b) 8 सेमी
  • (c) 7 सेमी
  • (d) 5 सेमी

119. यदि वर्ग के विकर्ण को दोगुना कर दिया जाए, तो क्षेत्रफल होगा-

  • (a) क्षेत्रफल का चार गुना
  • (b) क्षेत्रफल के बराबर
  • (c) क्षेत्रफल का तीन गुना
  • (d) क्षेत्रफल का दोगुना

120. राजन पूछता है “मैं जमा करूँ या घटा?”, “मैं गुणा करूँ या भाग?”। यह बताता है कि-

  • (a) वह जोड़ और गुणा नहीं कर सकता
  • (b) वह बाधा डालने के अवसर खोजता है
  • (c) उसे भाषा समझने में कठिनाई है
  • (d) वह संख्या संक्रियाओं को नहीं समझता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *