CTET CDP Paper -1 Answer Key 2026 Exam Date – 07/02/2026

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) – 30 MCQs | सही उत्तर सहित

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)
Answer key || Exam Date – 07/02/2026

1 रमा ने अपने भाई ताहिर के साथ मतलबी तरीके से व्यवहार किया। अगले दिन ताहिर बीमार हो गया। रमा ने निष्कर्ष निकाला कि उसने अपने भाई को बीमार कर दिया। पियाजे के अनुसार, रमा संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में है?
(1) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
(2) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(3) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(4) संवेदी-चालक अवस्था
सही उत्तर: (1)
पूर्व-संक्रियात्मक चरण में magical thinking और गलत कारण-प्रभाव संबंध दिखता है।
2 ______ वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा बच्चे अपनी जेंडर भूमिकाओं के बारे में जागरूक हो जाते हैं।
(1) जेंडर समानता
(2) जेंडर संबंधता
(3) जेंडर समरूपता
(4) जेंडर वर्गीकरण (टाइपिंग)
सही उत्तर: (4)
3 निम्नलिखित में से कौन-सा परिदृश्य लेव वायगोत्स्की के ‘आलंबन’ की अवधारणा के अनुप्रयोग का उपयुक्त वर्णन कर रहा है?
(1) एक शिक्षिका ने विद्यार्थियों को आपस में किसी प्रकार के सहयोग और संवाद करने से सख्त रूप से पाबंदी लगाई हुई है।
(2) एक शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर उत्तर लिख दिए हैं और विद्यार्थियों से कहा है कि वे ये उत्तर अपनी कॉपियों में निष्क्रिय रूप से उतार लें।
(3) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे निर्धारित समयावधि में स्वयं ही समस्याओं का समाधान करें।
(4) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को आधी हल की हुई समस्याएँ दीं, जिन्हें अन्यथा हल करने में कठिनाई हो रही थी।
सही उत्तर: (4)
आलंबन में ZPD में आंशिक सहायता दी जाती है।
4 प्रगतिशील शिक्षा एक शैक्षिक दर्शन है, जो ______ पर जोर देता है।
(1) रटकर याद करना और शिक्षक-केन्द्रित निर्देश
(2) मानकीकृत परीक्षण और सख्त पाठ्यचर्या दिशानिर्देश
(3) प्रतियोगिता और व्यक्तिगत उपलब्धि
(4) छात्र-केन्द्रित शिक्षा और सक्रिय भागीदारी
सही उत्तर: (4)
5 अभिकथन (A): बच्चे किसी कार्य के परिणाम से यह निर्धारित करने कि क्या वे अच्छे / बुरे हैं यह समझने की ओर प्रगति करते हैं कि नियम और कानून नम्य हैं और बदले जा सकते हैं।
कारण (R): कोहलबर्ग के अनुसार, बच्चों का नैतिक विकास निरंतर होता है न कि असतत।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
सही उत्तर: (2)
6 लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा निर्देशित होता है?
(1) अवधान और ध्यान केन्द्रित करने की प्रक्रियाओं द्वारा
(2) समायोजन और समावेशन के द्वारा जो ‘स्कीमा’ को बदलते हैं
(3) पर्यावरण द्वारा दिए गए सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा
(4) निजी वाक् के रूप में भाषा द्वारा
सही उत्तर: (4)
7 निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि लोगों को दूसरों के मनोभाव और भावनाओं को देखने, व्यक्त करने, समझने और नियंत्रित करने में मदद करती है?
(1) तार्किक-गणितीय
(2) संगीतमय
(3) प्रकृतिवादी
(4) अंतर्वैयक्तिक (Interpersonal)
सही उत्तर: (4)
8 एक बच्चे का पहला अनुभव और साथ ही ‘लड़की’ या ‘लड़का’ होने का मतलब क्या है, की अपेक्षाएँ किससे आती हैं?
(1) रिश्तेदार
(2) पड़ोस
(3) परिवार
(4) मीडिया
सही उत्तर: (3)
9 रचनात्मक मूल्यांकन की एक आवश्यक विशेषता है—
(1) वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा
(2) शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंड का स्पष्टीकरण
(3) वस्तुनिष्ठता प्राप्त करने के लिए मात्रात्मक साधनों पर ध्यान देना
(4) शिक्षार्थियों को सापेक्ष पद और श्रेणियाँ प्रदान करना
सही उत्तर: (2)
10 लेखन वैकल्य (Dysgraphia) है, एक—
(1) व्यक्तित्व विकार
(2) शारीरिक अपंगता
(3) अधिगमात्मक अक्षमता
(4) तंत्रिकीय विकार
सही उत्तर: (3)
11 एक शिक्षक को कक्षाओं में प्रतिभाशाली बच्चों की ______ जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए।
(1) संज्ञानात्मक और भावनात्मक
(2) संज्ञानात्मक और सामाजिक
(3) संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक
(4) संज्ञानात्मक
सही उत्तर: (3)
12 सीखने की अक्षमता वाले छात्रों को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से शैक्षणिक दृष्टिकोण के उदाहरण हैं?
(i) बहुसंवेदी रणनीतियों का उपयोग
(ii) सीखने के मानकीकृत लक्ष्य
(iii) लचीला और आनुक्रमिक निर्देश
(iv) कार्यों को छोटे-छोटे भागों में बाँटना
(1) (i) और (iv)
(2) (i), (iii) और (iv)
(3) (i), (ii), (iii) और (iv)
(4) (i) और (ii)
सही उत्तर: (2)
13 स्वलीन क्रम विकार (Autism Spectrum Disorder) के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) संवेदी एकीकरण और विनियमन स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों की मदद करते हैं।
(2) स्वलीन क्रम विकार में मुख्य रूप से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।
(3) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चे हर दिन नई उत्तेजनाओं के लिए प्राथमिकता प्रदर्शित करते हैं।
(4) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों में उत्कृष्ट संचार कौशल होता है लेकिन याददाश्त बहुत कमजोर होती है।
सही उत्तर: (1)
14 समावेशी व्यवस्था में पढ़ाते समय यह महत्त्वपूर्ण है कि शिक्षक—
(1) अपने स्वयं के अंतर्निहित और पूर्वकल्पित पूर्वाग्रहों की लगातार जाँच करें।
(2) विशेष बच्चों को जरूरतमंद और दूसरों पर निर्भर समझें।
(3) सभी शिक्षार्थियों के लिए समान पाठ्यक्रम और समान शिक्षाशास्त्र का पालन करें।
(4) विविधता को प्रभावी शिक्षण में बाधा के रूप में देखें।
सही उत्तर: (1)
15 अभिकथन (A): शिक्षकों को कक्षा में मुद्रण-समृद्ध वातावरण बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य शामिल करना चाहिए।
कारण (R): साक्षरता सामग्री और साक्षरता अनुभवों से समृद्ध कक्षा प्रभावी शिक्षण के केन्द्र हैं।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
सही उत्तर: (4)
16 एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया पर बल देना चाहिए?
(1) निष्क्रिय रूप से प्रतिकृति
(2) चिंतनशील सोच
(3) आज्ञाकारी श्रवण
(4) व्यवहार अनुकूलन
सही उत्तर: (2)
17 रमन, जो कि कक्षा 4 का एक विद्यार्थी है, एक प्रश्न को हल नहीं कर पा रहा है। यह देखकर रमन का शिक्षक उससे कहता है कि उसके मन में क्या चल रहा है, वह उसे बोलकर इस प्रश्न को हल करने की कोशिश करे। इस तरह का मौखिकीकरण—
(1) सहायक है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया को सुगम बनाती है।
(2) केवल अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए सहायक है…
(3) अनुत्पादक है क्योंकि भाषा और सोच आपस में संबंधित नहीं होती हैं।
(4) व्यर्थ है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया में बाधा डालती है।
सही उत्तर: (1)
18 एक शिक्षक, जो रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास करता है, के लिए आवश्यक है कि वह—
(1) केवल सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर छात्रों के निर्णय लेने से बचे।
(2) उच्च स्तर के मौखिक निर्देशों को प्राथमिक शिक्षाशास्त्र के रूप में बढ़ावा दे।
(3) छात्रों के ‘योग्यता समूह’ को बढ़ावा दे।
(4) विषय-वस्तु को वास्तविक दुनिया से जोड़ने से बचे।
सही उत्तर: (1)
19 शिक्षार्थियों की सक्रिय संलग्नता का तात्पर्य है कि छात्र—
(1) तथ्यों और सूचनाओं को रटें।
(2) सक्रिय रूप से अंक और प्रतियोगिता को प्राथमिकता दें।
(3) पाठ्यपुस्तक को ज्ञान का एकमात्र स्रोत मानें।
(4) पूछताछ, अन्वेषण और प्रश्न करें।
सही उत्तर: (4)
20 राधा तर्क देती है, “कपड़े छाया की तुलना में धूप में जल्दी सूखते हैं, इसलिए धूप उन्हें सुखाने में मदद कर रही है”। वह क्या समझ दिखा रही है?
(1) प्रतिवर्ती सोच
(2) विकेन्द्रीकरण
(3) जीववाद
(4) कारण और प्रभाव
सही उत्तर: (4)
21 निम्नलिखित में से कौन-सा आन्तरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
(1) पुरस्कार राशि के लिए खेल खेलना
(2) व्यक्तिगत आनन्द के लिए कोई खेल खेलना
(3) माता-पिता की डाँट से बचने के लिए गृहकार्य पूरा करना
(4) अच्छा ग्रेड पाने के लिए परीक्षा हेतु अध्ययन करना
सही उत्तर: (2)
22 अभिकथन (A): रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास रखने वाले शिक्षकों को बच्चों को ढेर सारी सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए।
कारण (R): छोटे बच्चे अर्थपूर्ण सीखने के लिए केवल मौखिक निर्देश व व्याख्यान पर निर्भर होते हैं।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
सही उत्तर: (2)
23 साथियों और शिक्षकों के सामने कम योग्यता की उपस्थिति से बचना एक उदाहरण है—
(1) प्रदर्शन दृष्टिकोण लक्ष्य का
(2) कार्य में शामिल लक्ष्य का
(3) प्रदर्शन परिहार के लक्ष्य का
(4) महारत हासिल करने का
सही उत्तर: (3)
24 कक्षा में आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?
(1) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करना।
(2) छात्रों को स्वतंत्र रूप से सोचने और धारणाओं पर सवाल उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।
(3) छात्रों को चुनने के लिए पूर्व-निर्धारित उत्तरों का एक सेट प्रदान करना।
(4) तथ्यों को रटने के लिए प्रोत्साहित करना।
सही उत्तर: (2)
25 अभिकथन (A): कुछ बच्चों में ऐसी विशेषताएँ होती हैं जो उनके माता-पिता से मिलती हैं, जबकि अन्य अपने माता-पिता से स्पष्ट रूप से भिन्न होती हैं।
कारण (R): यह पता लगाना कि कोई विशेषता वंशानुक्रम या आनुवंशिकता के कारण कितनी है और पोषण या पर्यावरण के कारण कितनी, एक जटिल मुद्दा है।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
सही उत्तर: (4)
26 विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) विकास एक सरल और एकात्मक प्रक्रिया है।
(2) विकास को हमेशा सटीक तौर पर मापा जा सकता है।
(3) विकास बहु-आयामी और बहु-दिशात्मक होता है।
(4) बच्चों में विकास का बहुत सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
सही उत्तर: (3)
27 अभिकथन (A): समझने व बोलने की क्षमता मुँह और मस्तिष्क के शारीरिक विकास पर निर्भर करती है।
कारण (R): संवेगात्मक विकास, शारीरिक विकास से संबंधित है।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
सही उत्तर: (1)
28 अधिकांश बच्चे पाँच-छः सुसंगत वाक्य कब बोल सकते हैं?
(1) तीन साल में
(2) पाँच साल में
(3) सात साल में
(4) एक साल में
सही उत्तर: (2)
29 लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं, उनकी भाषा ______ की ओर विकसित होती है।
(1) निजी वाक् से आत्मकेन्द्रित वाक्
(2) मूक वाक् से मौखिकीकरण
(3) मौखिकीकरण से आंतरिक वाक्
(4) आंतरिक वाक् से बाहरी वाक्
सही उत्तर: (3)
30 पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को किस तरह घटित होने वाला बताया है?
(1) तीन प्रगतिशील स्तरों पर
(2) आठ अवस्थाओं में संघर्ष के संकल्प के रूप में
(3) जन्म से लेकर वयस्कता तक निरंतर तरीके से
(4) चार गुणात्मक रूप से विभिन्न अवस्थाओं में
सही उत्तर: (4)
Sensorimotor, Preoperational, Concrete operational, Formal operational – चार चरण।

One thought on “CTET CDP Paper -1 Answer Key 2026 Exam Date – 07/02/2026”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *