UPTET 2026 : EVS (PYQ – 2018) Mock Test – 7 03/05/202603/05/2026 Manoj Singh UPTET 2018 PYQ पर्यावरण मॉक टेस्ट (121-150) UPTET 2018 PYQ : पर्यावरण टेस्ट प्रश्न संख्या 121 से 150 | चारों विकल्पों के साथ 121. वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा कौन हैं? (a) गिरिजा व्यास (b) विजया किशोर (c) मालिनी भट्टाचार्य (d) यास्मीन अबरार 122. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है? (a) राष्ट्रपति (b) लोकसभा के अध्यक्ष (c) संसद (d) राज्यसभा के सभापति 123. संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था सम्बन्धी प्रावधान दिए गए हैं? (a) IX (b) VI (c) III (d) IV 124. 74वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध है– (a) ग्रामीण स्थानीय स्वशासन से (b) शहरी स्थानीय स्वशासन से (c) राष्ट्रपति की शक्तियों से (d) संसद की शक्तियों से 125. किस गैस के वर्षा के पानी में घुलने से वर्षा का पानी अम्लीय हो जाता है? (a) हाइड्रोजन पेरोक्साइड (b) नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड (c) कार्बन डाइऑक्साइड (d) सल्फर डाइऑक्साइड 126. भारतीय संविधान में ‘विधेयक का शासन’ (विधी का शासन) विचार कहाँ से लिया गया है? (a) अमेरिका (b) इंग्लैंड (c) स्विट्जरलैंड (d) आयरलैंड 127. लोकसभा के चुनाव हेतु अधिसूचना कौन जारी करता है? (a) भारत का निर्वाचन आयोग (b) राष्ट्रपति (c) गृह मंत्रालय (d) लोकसभा सचिवालय 128. लोकसभा की कार्यवाही के प्रथम घण्टे को कहा जाता है– (a) सार्वजनिक काल (b) विशेषाधिकार काल (c) शून्य काल (d) प्रश्न काल 129. ‘वर्षा–जल संग्रहण’ क्या है? (a) प्रयुक्त जल का संग्रह और भण्डारण (b) वर्षा–जल का जमाव और भण्डारण (c) पानी का वितरण (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं 130. भारतीय गैंडे कहाँ संरक्षित हैं? (a) कॉर्बेट नेशनल पार्क (b) काजीरंगा नेशनल पार्क (c) बांदीपुर नेशनल पार्क (d) गिर नेशनल पार्क 131. निम्न में से कौन–सा क्रम पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सम्बन्ध में सही है? (a) उत्पादक → अपघटक → उपभोक्ता (b) अपघटक → उपभोक्ता → उत्पादक (c) उत्पादक → उपभोक्ता → अपघटक (d) उपभोक्ता → उत्पादक → अपघटक 132. कौन–सी ग्रीनहाउस गैस वातावरण में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती है? (a) प्रोपेन (b) एथेन (c) कार्बन डाइऑक्साइड (d) मेथेन 133. किस वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते हैं? (a) कैरोटीनॉयड (b) लाइकोपीन (c) एंथोसायनिन (d) क्लोरोफिल 134. मानवीय गतिविधियाँ, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं, हैं– (a) वनों को जलाना (b) कृषि क्रियाकलाप (c) एरोसोल कैन का उपयोग (d) उपर्युक्त सभी 135. यूफोर्बियेसी फैमिली की कौन–सी फसल बायोडीजल उत्पन्न करने के लिए जानी जाती है? (a) जैट्रोफा (b) कैंडलनट ट्री (c) कॉपर लीफ (d) सर्पगन्धा 136. ‘जड़ी–बूटियों की रानी’ भारत की सबसे पवित्र जड़ी–बूटी है, इसे किस नाम से जाना जाता है? (a) तुलसी (b) रोजमेरी (c) अजवाइन के फूल (d) धनिया 137. पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते हैं? (a) पीने–योग्य पानी (b) आसुत जल (c) ताजा जल (d) नल का पानी 138. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी? (a) मिथाइल आइसोसायनेट (b) नाइट्रस ऑक्साइड (c) मेथेन (d) कार्बन मोनोऑक्साइड 139. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कब मनाया जाता है? (a) 2 दिसम्बर (b) 16 सितम्बर (c) 5 जून (d) 11 जुलाई 140. एम.एस. स्वामीनाथन एक– (a) पत्रकार थे (b) कृषि वैज्ञानिक थे (c) पारिस्थितिकी वैज्ञानिक थे (d) पक्षी वैज्ञानिक थे 141. वाइल्डलाइफ इन्स्टीट्यूट ऑफ इण्डिया (WII) कहाँ स्थित है? (a) नई दिल्ली (b) कोयम्बटूर (c) अहमदाबाद (d) देहरादून 142. प्रकाश–संश्लेषण के दौरान हरे पौधे निम्न में से किसे सोख लेते हैं? (a) हीलियम (b) नाइट्रोजन (c) कार्बन डाइऑक्साइड (d) ऑक्सीजन 143. अपशिष्ट उत्पादों को खाने वाले जीवों को कहा जाता है– (a) मृतकभक्षी (b) मांसभक्षी (c) शाकभक्षी (d) रसायनभक्षी 144. तप्त भौमजल से किस प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है? (a) जल–विद्युत ऊर्जा (b) सौर ऊर्जा (c) भूतापीय ऊर्जा (d) नाभिकीय ऊर्जा 145. शोला घास स्थल कहाँ पाए जाते हैं? (a) पश्चिमी घाट (b) पूर्वी घाट (c) हिमालय (d) विन्ध्याचल 146. भारत में पेलीकन पक्षी कहाँ प्रजनन करते हैं? (a) नेलापट्टू (b) कुन्थकुलम (c) कोक्कारे बेलूर (d) उपर्युक्त सभी 147. ‘मीनामाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है– (a) आर्सेनिक (b) पारा (c) कैडमियम (d) उपर्युक्त सभी 148. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास निम्न में से किस पर हुआ है? (a) उत्तरी ध्रुव (b) दक्षिणी ध्रुव (c) भूमध्य रेखा (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं 149. इनमें से कौन भारत का प्रथम मुख्य न्यायाधीश था? (a) एम. पतंजलि शास्त्री (b) मेहर चन्द महाजन (c) हीरालाल जे. कानिया (d) एस.आर. दास 150. ‘रेड डाटा बुक’ किससे सम्बन्धित है? (a) नदियों में प्रदूषण (b) घटता भूगर्भ जल–स्तर (c) विलुप्ति के करीब जीव (d) वायु प्रदूषण रिजल्ट देखें सही उत्तर नीचे विडिओ में व्याख्या सहित दिया गया है। Post Views: 1,830
Very nice questions
Nice