UPTET 2026 : HINDI Language (PYQ -2017) Mock Test – 6 12/04/202612/04/2026 Manoj Singh UPTET 2017 – हिन्दी अनुभाग टेस्ट (31-60) हिन्दी भाषा टेस्ट (प्रश्न 31-60) 31. निम्नलिखित में मौखिक अभिव्यक्ति का रूप है- (a) शुद्ध वर्तनी (b) सुलेख (c) श्रुतलेख (d) आशु भाषण 32. हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ हैं? (a) 15 (b) 25 (c) 18 (d) 22 33. भारतेन्दु युग में निकलने वाली पत्रिका-युग्म है? (a) कविवचन सुधा-हिन्दी प्रदीप (b) सरस्वती-माधुरी (c) कल्पना-ज्ञानोदय (d) नवनीत-कादम्बिनी 34. ‘तद्भव’ पत्रिका के सम्पादक का नाम है- (a) लीलाधर जगूड़ी (b) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी (c) हरे प्रकाश उपाध्याय (d) अखिलेश 35. “बारह बरिस लौ कूकर जीवै, अरु तेरह लौ जियै सियार” पंक्ति किसकी है? (a) विद्यापति (b) चन्दबरदायी (c) नरपति नाल्ह (d) जगनिक 36. किस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है? (a) आस्ट्रेलिया (b) दक्षिण अमेरिका (c) पाकिस्तान (d) मॉरिशस 37. ‘सूरसागर’ किस भाषा की रचना है? (a) अवधी (b) बुन्देली (c) ब्रज (d) छत्तीसगढ़ी 38. ‘वीरों का कैसा हो वसन्त’ कविता किसने लिखी है? (a) सुमित्रा कुमारी चौहान (b) सुभद्रा कुमारी चौहान (c) माखनलाल चतुर्वेदी (d) रामधारी सिंह दिनकर 39. व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है- (a) साहित्यिक भाषा (b) प्रांजल भाषा (c) व्याकरणिक भाषा (d) मानक भाषा 40. कौन-सा रासो ‘आल्हाखण्ड’ के नाम से प्रसिद्ध है? (a) पृथ्वीराज रासो (b) खुमाण रासो (c) परमाल रासो (d) बीसलदेव रासो 41. ‘घुमक्कड़’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है? (a) अक्कड़ (b) ड़ (c) अड़ (d) कड़ 42. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था? (a) पावापुरी (b) वैशाली (c) कुशीनगर (d) पारसौली 43. ‘स्वच्छन्द’ में कौन-सी सन्धि है? (a) विसर्ग (b) दीर्घ (c) गुण (d) व्यञ्जन 44. बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी? (a) 12 वर्ष (b) 35 वर्ष (c) 45 वर्ष (d) 80 वर्ष 45. ‘श्रुति धर्म’ का क्या अर्थ है? (a) जैन धर्म (b) बौद्ध धर्म (c) मुस्लिम धर्म (d) वैदिक धर्म 46. ‘निमिष’ शब्द का पर्याय है- (a) प्रकाश (b) छिद्र (c) पूर्ण (d) क्षण 47. ‘मुझसे उठा नहीं गया’ वाक्य में वाच्य है- (a) कर्तृवाच्य (b) कर्मवाच्य (c) भाववाच्य (d) कोई नहीं 48. ‘जिसकी पूर्व से कोई आशा न हो’ के लिए एक शब्द है- (a) प्रत्याशा (b) अप्रत्याशित (c) अपरिमेय (d) अनाहूत 49. ‘गोधूम’ शब्द का तद्भव है- (a) गेहूँ (b) गाय (c) गोबर (d) गोधन 50. ‘निष्कपट’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है- (a) निः + कपट (b) निष् + कपट (c) नि + कपट (d) निश् + कपट 51. किस शब्द की वर्तनी सही है? (a) अनुग्रहीत (b) अनुगृहीत (c) अनग्रहीत (d) अनुग्रहित 52. ‘अपेक्षा’ का विशेषण रूप क्या है? (a) सापेक्ष (b) उपेक्षा (c) निरपेक्ष (d) अपेक्षित 53. ‘श’ ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है? (a) दन्त (b) मूर्धा (c) तालु (d) दन्ततालु 54. ‘अत्यन्त’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है- (a) अत (b) अ (c) अत्य (d) अति 55. ‘उपत्यका’ का अर्थ है- (a) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है (b) प्राणियों के पेट का एक अंग (c) पर्वत का शिखर (d) पर्वत के पास की भूमि 56. ‘ङ’ का उच्चारण स्थान होता है- (a) नासिक्य (b) कण्ठौष्ठ्य (c) मूर्धन्य (d) कण्ठतालव्य 57. ‘चार गज मलमल’ में कौन-सा विशेषण है? (a) संख्यावाचक (b) गुणवाचक (c) परिमाणबोधक (d) सार्वनामिक 58. ‘सीस’ का तत्सम रूप क्या है? (a) शीशा (b) शीर्ष (c) सिरा (d) शीर्षक 59. ‘चौराहा’ शब्द में समास है- (a) कर्मधारय (b) द्वन्द्व (c) द्विगु (d) अव्ययीभाव 60. ‘आँख की किरकिरी होना’ का अर्थ है- (a) अप्रिय लगना (b) धोखा देना (c) कष्टदायक होना (d) बहुत प्रिय होना टेस्ट सबमिट करें Post Views: 616
Good