UPTET 2026 : EVS (PYQ – 2016) MCQ Mock Test – 5 06/04/202606/04/2026 Manoj Singh UPTET 2016 EVS Mock Test (Q121-150) UPTET PYQ 2016: पर्यावरण शिक्षा (EVS) 121. शिक्षक की सबसे बहुमूल्य निधि है उसकी – (a) सेवा (b) वेतन (c) गर्व (d) छात्रों का विश्वास 122. परिकल्पना को बार-बार परीक्षण करने से गलत नहीं पाया जाता है, तो वह है एक – (a) सिद्धांत (b) कानून (c) खोज (d) मूल संकल्पना 123. निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त शिक्षण विधि है – (a) विचार-गोष्ठी एवं श्रुतलेख (b) श्रुतलेख एवं दिया गया कार्य (c) विचार-गोष्ठी एवं कार्य योजना (d) व्याख्यान एवं श्रुतलेख 124. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीन हाउस गैस नहीं है? (a) कार्बन डाइऑक्साइड (b) नाइट्रस ऑक्साइड (c) हीलियम (d) मेथेन 125. ध्वनि प्रदूषण का मापन किस इकाई द्वारा किया जाता है? (a) जूल (b) डेसिबल (c) न्यूटन (d) नैनो इकाई 126. निम्न में से किस स्थलाकृति का निर्माण हिमानी द्वारा हुआ है? (a) लैपीज (b) ‘यू’ (U) आकार की घाटी (c) ‘वी’ (V) आकार की घाटी (d) जल-प्रपात 127. निम्न नदियों में से कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है? (a) ताप्ती (b) सुवर्णरेखा (c) नर्मदा (d) सिंधु 128. राकेश कक्षा ‘5’ पर्यावरण विज्ञान शिक्षक द्वारा दिये गये कार्य को समय से प्रस्तुत नहीं करता अतः सबसे उपयुक्त सुधारात्मक उपाय हो सकता है – (a) प्रधानाध्यापक की जानकारी में लाना (b) खेल की कक्षा में जाने पर प्रतिबंध लगाना (c) उसकी अनियमिताओं के कारणों को जानकर उसे सही मार्गदर्शन देना (d) उसकी अनियमिताओं को लिखित जानकारी माता-पिता को देना 129. मध्य प्रदेश में कौन-सा शहर झीलों का शहर कहलाता है? (a) भोपाल (b) उज्जैन (c) इन्दौर (d) ग्वालियर 130. निम्न में से कौन-सा सागर यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है? (a) लाल सागर (b) काला सागर (c) अरब सागर (d) भूमध्य सागर 131. अन्तर्राष्ट्रीय ‘ओजोन दिवस’ मनाया जाता है – (a) 16 सितम्बर (b) 7 दिसम्बर (c) 30 मार्च (d) 22 अप्रैल 132. किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं – (a) प्राथमिक उत्पादक (b) प्राथमिक उपभोक्ता (c) द्वितीयक उपभोक्ता (d) अपघटनकर्ता 133. पारिस्थितिक तंत्र के तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं? (a) रासायनिक चक्र (b) जैव-भू-रासायनिक चक्र (c) भूगर्भीय चक्र (d) भू-रासायनिक चक्र 134. निम्नलिखित ईंधनों में से कौन-सा न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है? (a) डीजल (b) पेट्रोल (c) हाइड्रोजन (d) कोयला 135. संकटग्रस्त जन्तु दैत्याकार पाण्डा पाया जाता है – (a) आस्ट्रेलिया में (b) भारत में (c) चीन में (d) ब्राजील में 136. निम्नलिखित किस गैस के कारण भोपाल गैस त्रासदी हुई? (a) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (b) कार्बन डाइऑक्साइड (c) नाइट्रस ऑक्साइड (d) मिथाइल आइसोसायनेट 137. किस देश में क्रिसमस का त्योहार गर्मियों में मनाया जाता है? (a) जापान (b) भारत (c) आस्ट्रेलिया (d) अमेरिका 138. ‘गिर वन्य जीव अभयारण्य’ निम्न में से किस वन्य जीव का संरक्षण करता है? (a) हाथी (b) साँप (c) गैंडा (d) शेर 139. निम्न में से कौन-सी प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पायी जाती है? (a) महोगनी (b) कैक्टस (c) फर (d) चन्दन 140. ‘ग्रीन मफलर’ संबंधित है – (a) मृदा प्रदूषण से (b) वायु प्रदूषण से (c) ध्वनि प्रदूषण से (d) जल प्रदूषण से 141. भू-पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत – (a) सूर्य (b) पृथ्वी (c) चन्द्रमा (d) शुक्र 142. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है? (a) वरुण (b) बुध (c) शनि (d) शुक्र 143. निम्नलिखित में से कौन-सी बायो-डीजल की फसल है? (a) कपास (b) जट्रोफा (c) गन्ना (d) आलू 144. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था? (a) 1982 (b) 1986 (c) 1992 (d) 1996 145. भू-मण्डलीय तापन का कारण है – (a) हिमनदों में वृद्धि (b) कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि (c) कार्बन डाइऑक्साइड में कमी (d) वनों में वृद्धि 146. निम्नलिखित में से किसमें सर्वाधिक जैव-विविधता पायी जाती है? (a) शीतोष्ण पर्णपाती वन बायोम (b) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन बायोम (c) शीतोष्ण घास प्रदेश बायोम (d) सवाना बायोम 147. निम्न में से किस मृदा का निर्माण लावा द्वारा होता है? (a) लाल मिट्टी (b) काली मिट्टी (c) जलोढ़ मिट्टी (d) लैटेराइट 148. वायुमण्डल की कौन-सी परत प्रकाश की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है? (a) समताप मण्डल (b) क्षोभ मण्डल (c) आयन मण्डल (d) मध्य मण्डल 149. गंगा एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य निम्न में से किसके सुधार हेतु है? (a) जल की गुणवत्ता (b) जल का वेग (c) जल की प्रचुरता (d) जल के तापमान 150. निम्नलिखित में कौन-सा वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है? (a) नीम (b) देवदार (c) चीड़ (d) ओक परिणाम देखें Post Views: 14