UPTET 2026 : HINDI Language (PYQ -2017) Mock Test – 6

UPTET 2017 – हिन्दी अनुभाग टेस्ट (31-60)

हिन्दी भाषा टेस्ट (प्रश्न 31-60)

31. निम्नलिखित में मौखिक अभिव्यक्ति का रूप है-

  • (a) शुद्ध वर्तनी
  • (b) सुलेख
  • (c) श्रुतलेख
  • (d) आशु भाषण

32. हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ हैं?

  • (a) 15
  • (b) 25
  • (c) 18
  • (d) 22

33. भारतेन्दु युग में निकलने वाली पत्रिका-युग्म है?

  • (a) कविवचन सुधा-हिन्दी प्रदीप
  • (b) सरस्वती-माधुरी
  • (c) कल्पना-ज्ञानोदय
  • (d) नवनीत-कादम्बिनी

34. ‘तद्भव’ पत्रिका के सम्पादक का नाम है-

  • (a) लीलाधर जगूड़ी
  • (b) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
  • (c) हरे प्रकाश उपाध्याय
  • (d) अखिलेश

35. “बारह बरिस लौ कूकर जीवै, अरु तेरह लौ जियै सियार” पंक्ति किसकी है?

  • (a) विद्यापति
  • (b) चन्दबरदायी
  • (c) नरपति नाल्ह
  • (d) जगनिक

36. किस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है?

  • (a) आस्ट्रेलिया
  • (b) दक्षिण अमेरिका
  • (c) पाकिस्तान
  • (d) मॉरिशस

37. ‘सूरसागर’ किस भाषा की रचना है?

  • (a) अवधी
  • (b) बुन्देली
  • (c) ब्रज
  • (d) छत्तीसगढ़ी

38. ‘वीरों का कैसा हो वसन्त’ कविता किसने लिखी है?

  • (a) सुमित्रा कुमारी चौहान
  • (b) सुभद्रा कुमारी चौहान
  • (c) माखनलाल चतुर्वेदी
  • (d) रामधारी सिंह दिनकर

39. व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है-

  • (a) साहित्यिक भाषा
  • (b) प्रांजल भाषा
  • (c) व्याकरणिक भाषा
  • (d) मानक भाषा

40. कौन-सा रासो ‘आल्हाखण्ड’ के नाम से प्रसिद्ध है?

  • (a) पृथ्वीराज रासो
  • (b) खुमाण रासो
  • (c) परमाल रासो
  • (d) बीसलदेव रासो

41. ‘घुमक्कड़’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • (a) अक्कड़
  • (b) ड़
  • (c) अड़
  • (d) कड़

42. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?

  • (a) पावापुरी
  • (b) वैशाली
  • (c) कुशीनगर
  • (d) पारसौली

43. ‘स्वच्छन्द’ में कौन-सी सन्धि है?

  • (a) विसर्ग
  • (b) दीर्घ
  • (c) गुण
  • (d) व्यञ्जन

44. बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी?

  • (a) 12 वर्ष
  • (b) 35 वर्ष
  • (c) 45 वर्ष
  • (d) 80 वर्ष

45. ‘श्रुति धर्म’ का क्या अर्थ है?

  • (a) जैन धर्म
  • (b) बौद्ध धर्म
  • (c) मुस्लिम धर्म
  • (d) वैदिक धर्म

46. ‘निमिष’ शब्द का पर्याय है-

  • (a) प्रकाश
  • (b) छिद्र
  • (c) पूर्ण
  • (d) क्षण

47. ‘मुझसे उठा नहीं गया’ वाक्य में वाच्य है-

  • (a) कर्तृवाच्य
  • (b) कर्मवाच्य
  • (c) भाववाच्य
  • (d) कोई नहीं

48. ‘जिसकी पूर्व से कोई आशा न हो’ के लिए एक शब्द है-

  • (a) प्रत्याशा
  • (b) अप्रत्याशित
  • (c) अपरिमेय
  • (d) अनाहूत

49. ‘गोधूम’ शब्द का तद्भव है-

  • (a) गेहूँ
  • (b) गाय
  • (c) गोबर
  • (d) गोधन

50. ‘निष्कपट’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है-

  • (a) निः + कपट
  • (b) निष् + कपट
  • (c) नि + कपट
  • (d) निश् + कपट

51. किस शब्द की वर्तनी सही है?

  • (a) अनुग्रहीत
  • (b) अनुगृहीत
  • (c) अनग्रहीत
  • (d) अनुग्रहित

52. ‘अपेक्षा’ का विशेषण रूप क्या है?

  • (a) सापेक्ष
  • (b) उपेक्षा
  • (c) निरपेक्ष
  • (d) अपेक्षित

53. ‘श’ ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है?

  • (a) दन्त
  • (b) मूर्धा
  • (c) तालु
  • (d) दन्ततालु

54. ‘अत्यन्त’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-

  • (a) अत
  • (b) अ
  • (c) अत्य
  • (d) अति

55. ‘उपत्यका’ का अर्थ है-

  • (a) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है
  • (b) प्राणियों के पेट का एक अंग
  • (c) पर्वत का शिखर
  • (d) पर्वत के पास की भूमि

56. ‘ङ’ का उच्चारण स्थान होता है-

  • (a) नासिक्य
  • (b) कण्ठौष्ठ्य
  • (c) मूर्धन्य
  • (d) कण्ठतालव्य

57. ‘चार गज मलमल’ में कौन-सा विशेषण है?

  • (a) संख्यावाचक
  • (b) गुणवाचक
  • (c) परिमाणबोधक
  • (d) सार्वनामिक

58. ‘सीस’ का तत्सम रूप क्या है?

  • (a) शीशा
  • (b) शीर्ष
  • (c) सिरा
  • (d) शीर्षक

59. ‘चौराहा’ शब्द में समास है-

  • (a) कर्मधारय
  • (b) द्वन्द्व
  • (c) द्विगु
  • (d) अव्ययीभाव

60. ‘आँख की किरकिरी होना’ का अर्थ है-

  • (a) अप्रिय लगना
  • (b) धोखा देना
  • (c) कष्टदायक होना
  • (d) बहुत प्रिय होना

One thought on “UPTET 2026 : HINDI Language (PYQ -2017) Mock Test – 6”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *