UPTET 2026 : CDP (PYQ – 2017) MCQ Mock Test – 6 11/04/202611/04/2026 Manoj Singh UPTET 2017 – पूर्ण बाल विकास टेस्ट (30 प्रश्न) बाल विकास एवं शिक्षण विधि (प्रश्न 1-30) 1. निम्न में से कौन-सा अधिगम के पठार का कारण नहीं है? (a) प्रेरणा की सीमा (b) विद्यालय का असहयोग (c) शारीरिक सीमा (d) ज्ञान की सीमा 2. ‘‘अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।’’ यह कथन किनके द्वारा दिया गया? (a) गेट्स व अन्य (b) मॉर्गन और गिलीलैण्ड (c) स्किनर (d) क्रॉनबैक 3. ‘स्टैनफोर्ड-बिने परीक्षण’ मापन करता है- (a) व्यक्तित्व का (b) पढ़ने की दक्षता का (c) बुद्धि का (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं 4. अन्तर्मुखी व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है? (a) फ्रायड (b) युंग (c) मन (d) आलपोर्ट 5. बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं- (a) आर्थिक तत्व (b) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व (c) शारीरिक तत्व (d) वंशानुगत तत्व 6. निम्न में से कौन-सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है? (a) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम (b) अनियमति विकास का नियम (c) द्रुतगामी विकास का नियम (d) कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम 7. निम्न में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है? (a) अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त (b) निरन्तर विकास का सिद्धान्त (c) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त (d) समान प्रतिमान का सिद्धान्त 8. ‘‘विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती हैं।’’ यह कथन किसने दिया है? (a) गेसेल (b) हरलॉक (c) मेरेडिथ (d) डगलस और होलैण्ड 9. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है? (a) ड्रेवर (b) मैकडूगल (c) थार्नडाइक (d) वुडवर्थ 10. ‘‘किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है।’’ यह कथन है- (a) डम्विल का (b) रॉस का (c) मन का (d) मैकडूगल का 11. निम्न में से कौन-सा सीखने के मुख्य नियमों में शामिल नहीं है? (a) तत्परता का नियम (b) अभ्यास का नियम (c) बहु-अनुक्रिया का नियम (d) प्रभाव का नियम 12. 12-16 वर्ष के बच्चों के लिए डॉ. एस. जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है? (a) अशाब्दिक बुद्धि (b) साधारण मानसिक योग्यता (c) आर्मी अल्फा (d) चित्रांकन 13. बुद्धि के द्विकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया? (a) थार्नडाइक (b) स्पीयरमैन (c) वर्नन (d) स्टर्न 14. निम्न में से कौन-सा युग्म सही नहीं है? (a) उद्दीपक-अनुक्रिया – थार्नडाइक (b) क्रियाप्रसूत – स्किनर (c) क्लासिकल – पैवलव (d) समग्र सिद्धान्त – हल 15. ‘सुजननशास्त्र के पिता’ से जुड़ा नाम है- (a) क्रो एवं क्रो (b) गाल्टन (c) रॉस (d) वुडवर्थ 16. ग्रन्थियों के आधार पर व्यक्तित्व के प्रकारों की चर्चा किसने की? (a) क्रेशमर (b) युंग (c) कैनन (d) स्प्रैन्जर 17. ‘‘सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।’’ कथन है- (a) कोल एवं ब्रूस (b) ड्रेवह्ल (c) डीहान (d) क्रो एवं क्रो 18. ‘विद्रोह की भावना’ किस अवस्था से सम्बन्धित है? (a) बाल्यावस्था (b) शैशवावस्था (c) पूर्व किशोरावस्था (d) मध्य किशोरावस्था 19. वह अवधि जब सीखने में कोई उन्नति नहीं होती, कहलाती है- (a) वक्र (b) पठार (c) स्मृति (d) अवधान 20. बुद्धि लब्धि (I.Q.) निकालने का सूत्र है- (a) MA x CA (b) CA / MA (c) (MA / CA) x 100 (d) CA + MA 21. प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया? (a) कोहलर (b) पैवलव (c) थार्नडाइक (d) गेस्टाल्ट 22. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं- (a) 22 (b) 23 (c) 24 (d) 46 23. कोहलर निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं? (a) अभिप्रेरणा (b) विकास (c) व्यक्तित्व (d) अधिगम 24. क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया- (a) हल (b) थार्नडाइक (c) हेगार्टी (d) स्किनर 25. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक थे- (a) कैट्टेल (b) थार्नडाइक (c) वर्नन (d) स्किनर 26. मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग किसके सुधार हेतु किया जाता है? (a) समझ (b) अनुप्रयोग (c) सृजनात्मकता (d) समस्या समाधान 27. गोलमैन निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं? (a) सामाजिक बुद्धि (b) संवेगात्मक बुद्धि (c) आध्यात्मिक बुद्धि (d) सामान्य बुद्धि 28. निम्न में कौन शेष से भिन्न है? (a) अधिगम के लिए अधिगम (b) समान अवयव (c) ड्राइव रिडक्शन (d) सामान्यीकरण 29. संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर है- (a) ज्ञान (b) बोध (c) अनुप्रयोग (d) विश्लेषण 30. साइकिल से मोटरबाइक सीखना उदाहरण है- (a) क्षैतिज अन्तरण (b) ऊर्ध्व अन्तरण (c) द्विपार्श्विक अन्तरण (d) शून्य अन्तरण सबमिट करें और स्कोर देखें Post Views: 21