UPTET 2026 : Maths (PYQ 2015) MCQ Mock Test – 4 17/03/202617/03/2026 Manoj Singh UPTET 2015 गणित MCQ टेस्ट (91-120) UPTET 2015 गणित (91-120) अभ्यास टेस्ट 91. यदि 547.527 / 0.0082 का मान x है, तो 547527 / 82 का मान होगा- (a) x/10 (b) 10x (c) 100x (d) x/100 92. एक कोण का सम्पूरक कोण उसके कोटिपूरक कोण का तीन गुना है, तो कोण है- (a) 50° (b) 40° (c) 45° (d) 35° 93. एक आयताकार पार्क 45 मी लम्बा तथा 30 मी चौड़ा है। पार्क के बाहर चारों ओर 2.5 मी चौड़ा एक रास्ता बना है। रास्ते का क्षेत्रफल है- (a) 200 मी² (b) 300 मी² (c) 400 मी² (d) 375 मी² 94. एक त्रिभुज के कोणों में 2 : 3 : 4 का अनुपात है। त्रिभुज के कोण होंगे- (a) 30°, 60°, 90° (b) 20°, 40°, 120° (c) 40°, 60°, 80° (d) 30°, 90°, 60° 95. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 13 और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 1989 है। यदि उनमें एक संख्या 117 है, तो दूसरी संख्या है- (a) 224 (b) 223 (c) 221 (d) 225 96. आँकड़ों 25, 15, 23, 40, 27, 25, 23 तथा 42 का परिसर (Range) है- (a) 37 (b) 17 (c) 27 (d) 27.5 97. 60 मी × 40 मी × 30 मी माप का एक घनाभाकार गोदाम है। इसमें कितने घनाभाकार बक्से रखे जा सकते हैं, यदि एक बक्से का आयतन 0.8 मी³ है? (a) 40,000 (b) 60,000 (c) 90,000 (d) 72,000 98. यदि (√3 – 1)/(√3 + 1) = a + b√3 हो, तो a तथा b का मान है- (a) 3, 5 (b) 4, -3 (c) 2, -1 (d) 7, 3 99. निम्न में से कौन-सी विधि “देखो, सुनो और समझो” के सिद्धान्त पर आधारित है? (a) प्रयोगशाला विधि (b) प्रदर्शन विधि (c) व्याख्यान विधि (d) अनुसंधान विधि 100. कोई छात्र “पाँच हजार पचास” को 550 लिखता है। इसका अर्थ है कि- (a) स्थानीय मान की अवधारणा स्पष्ट नहीं है (b) संख्याओं का ज्ञान नहीं है (c) गणित का ज्ञान नहीं है (d) जोड़ का ज्ञान नहीं है 101. 20 सेमी भुजा के समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है- (a) 100√3/2 सेमी² (b) 100√3 सेमी² (c) 300/2 सेमी² (d) 100√3/4 सेमी² 102. यदि दो वृत्तों की परिधियों में 3:1 का अनुपात है, तो वृत्तों के क्षेत्रफलों में अनुपात होगा- (a) 3:4 (b) 9:1 (c) 5:6 (d) 2:3 103. एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 6:5:4 है। यदि उसका सम्पूर्ण पृष्ठ 5328 वर्ग सेमी हो, तो उसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई होगी- (a) 20 सेमी, 22 सेमी, 23 सेमी (b) 38 सेमी, 25 सेमी, 23 सेमी (c) 36 सेमी, 30 सेमी, 24 सेमी (d) 22 सेमी, 23 सेमी, 21 सेमी 104. (0.125)^(2/3) का मान है- (a) 2.5 (b) 0.25 (c) 0.025 (d) 0.0025 105. यदि विक्रय मूल्य दोगुना कर दिया जाए, तो लाभ तीन गुना हो जाता है, तब लाभ प्रतिशत होगा- (a) 66 2/3 % (b) 100 % (c) 105 1/3 % (d) 120 % 106. त्रिभुज ABC में अंतःकेंद्र O है। यदि ∠BOC = 108° हो, तो ∠A का मान है- (a) 54° (b) 36° (c) 72° (d) 75° 107. 10 सेमी त्रिज्या के एक वृत्त में, वृत्त की जीवा केन्द्र से 6 सेमी की दूरी पर है। जीवा की लम्बाई है- (a) 16 सेमी (b) 12 सेमी (c) 14 सेमी (d) 20 सेमी 108. 10 लड़कियों की ऊँचाई (सेमी में) 143, 148, 135, 150, 128, 139, 149, 146, 151, 132 है। माध्य ऊँचाई है- (a) 14.1 सेमी (b) 142.1 सेमी (c) 143.1 सेमी (d) 140.2 सेमी 109. कोई धन साधारण ब्याज की दर से 8 वर्ष में दोगुना हो जाता है, 4 गुना होने में उसे कितना समय लगेगा? (a) 24 वर्ष (b) 16 वर्ष (c) 32 वर्ष (d) 12 वर्ष 110. सरल करें: 2.5 – 1 / (3.25 – 2.5 / 1.25) (a) 0.50 (b) 1.70 (c) 1.25 (d) 0.80 111. 2/3 और 3/4 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) है- (a) 2 (b) 3 (c) 4 (d) 6 112. A तथा B की आयु 6:5 के अनुपात में है तथा उनकी आयु का योग 44 वर्ष है। 8 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात होगा- (a) 7:6 (b) 6:5 (c) 4:3 (d) 8:7 113. यदि किसी भिन्न के अंश को 20% कम तथा हर को 10% बढ़ा दिया जाए, तो भिन्न का मान 16/55 हो जाता है, मूल भिन्न है- (a) 2/5 (b) 5/2 (c) 3/5 (d) 5/3 114. 3 / (3 – √2) का गुणात्मक प्रतिलोम (Multiplicative Inverse) है- (a) 3(3 – √2) (b) 1 / (3(3 – √2)) (c) (3 – √2) / 3 (d) 1 115. एक समबाहु त्रिभुज ABC में, यदि AD ⊥ BC हो, तो- (a) 2AB² = 3AD² (b) 3AB² = 4AD² (c) 5AB² = 6AD² (d) 4AB² = 5AD² 116. पैटर्न का अध्ययन करें: 11111 × 11111 का मान होगा- (a) 123454321 (b) 12345421 (c) 123453421 (d) 1234321 117. गणित की प्रकृति है- (a) सजावटी (b) तार्किक (c) कठिन (d) सामान्य के लिए नहीं 118. भिन्नों की संकल्पना से परिचित कराने के लिए, एक अध्यापक प्रारंभ कर सकता है- (a) अंश और हर की पहचान कराकर (b) संख्या रेखा पर भिन्नों को ज्ञात कराकर (c) a/b के रूप में लिखकर (d) उनके आस-पास की वस्तुओं के भिन्नात्मक भागों की पहचान कराकर 119. एक वर्ग का परिमाप (4a + 8) इकाई है, तो उसका क्षेत्रफल होगा- (a) (a² + 4a + 4) वर्ग इकाई (b) (10a² – a – 8) वर्ग इकाई (c) (a + 2a² + 4) वर्ग इकाई (d) (4a² + 4a – 4) वर्ग इकाई 120. निम्नलिखित में से कौन-सा केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप नहीं है? (a) माध्य (b) माध्यिका (c) बहुलक (d) परास (Range) टेस्ट सबमिट करें सही उत्तरों की कुंजी: Post Views: 863
I am very interested.