UPTET 2026 : EVS (PYQ 2015) MCQ Mock Test – 4 20/03/202626/03/2026 Manoj Singh UPTET 2015 पर्यावरण शिक्षा MCQ टेस्ट UPTET 2015 पर्यावरण शिक्षा (121-150) 121. प्लेस (Plague) है- (a) विषाणु जनित बीमारी (b) कवक जनित बीमारी (c) जीवाणु जनित बीमारी (d) खनिज जनित बीमारी 122. गैसीय अपशिष्ट है- (a) सब्जी एवं फलों के छिलके (b) घरों की नालियों का गंदा पानी (c) खेत खलिहानों से निकलने वाला कचरा (d) लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआँ 123. निम्नलिखित में से कौन से पौधे दूर-दूर प्रसारित होंगे? (a) बीजाणु द्वारा प्रकीर्णित पौधे (b) बीज द्वारा प्रकीर्णित पौधे (c) फल द्वारा प्रकीर्णित पौधे (d) कायिक जनन द्वारा वितरित 124. जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किए, तो कहलाता है- (a) परजीवी (b) सहभोजी (c) मृतोपजीवी (d) सहजीवी 125. जब मोर साँप को खाता है, साँप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण तल है- (a) प्राथमिक उपभोक्ता (b) अन्तिम अपघटक (c) प्राथमिक अपघटक (d) खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर 126. निम्न में से कौन सा कायान्तरित शैल का उदाहरण है? (a) बलुआ पत्थर (b) ग्रेनाइट (c) संगमरमर (d) चूना पत्थर 127. महासागरों में निम्न में से कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? (a) मैग्नीशियम सल्फेट (b) कैल्शियम सल्फेट (c) मैग्नीशियम क्लोराइड (d) सोडियम क्लोराइड 128. राज्य सभा में होने वाली सभाओं की अध्यक्षता कौन करता है? (a) उप राष्ट्रपति (b) राष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) भारत के मुख्य न्यायाधीश 129. निम्न में से किस मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर है? (a) काली मिट्टी (b) जलोढ़ मिट्टी (c) लाल मिट्टी (d) बलुई मिट्टी 130. जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं- (a) प्रथम चरण उपभोक्ता (b) द्वितीय चरण उपभोक्ता (c) तृतीय चरण उपभोक्ता (d) उपभोक्ता 131. पर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि का गुण है- (a) लक्ष्य केन्द्रित विधि (b) सर्जनात्मक विधि (c) चयनात्मकता (d) उपर्युक्त सभी 132. प्रेक्षण विधि की सीमाएँ हैं- (a) यह विधि मितव्ययी नहीं है (b) सूक्ष्मता से न करने पर परिणाम विश्वसनीय नहीं होते (c) आंतरिक व्यवहारों का अध्ययन संभव नहीं (d) उपर्युक्त सभी 133. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है? (a) परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय (b) किसी स्थान का अजीवीय घटक (c) पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं (d) जीव समुदाय और उसके वातावरण का संतुलित तन्त्र 134. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ है- (a) शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना (b) शरीर का भार कम होना (c) हाथ स्वतंत्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं (d) अधिक तेज चाल 135. भूकम्प की तीव्रता नापने के यन्त्र को क्या कहते हैं? (a) फिजियोग्राफ (b) सीस्मोग्राफ (c) कार्डियोग्राफ (d) बैरोग्राफ 136. सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है? (a) मंगल (b) बृहस्पति (c) शुक्र (d) बुध 137. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है? (a) राजस्थान (b) गुजरात (c) मध्य प्रदेश (d) महाराष्ट्र 138. निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है- (a) यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है (b) यह प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित है (c) यह एक बाल केन्द्रित विधि है जिसमें शिक्षक एक प्रशासक के रूप में होता है (d) यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनायी जाती है 139. गैसीय ईंधनों में से किसको आजकल पर्यावरण स्नेही माना जाता है? (a) डीजल (b) पेट्रोल (c) द्रवित पेट्रोलियम गैस (d) संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) 140. किसी पारितन्त्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है- (a) जैव भू-रासायनिक चक्र (b) भूवैज्ञानिक चक्र (c) रासायनिक चक्र (d) इनमें से कोई नहीं 141. चिपको आन्दोलन के प्रणेता हैं- (a) हेमवती नन्दन बहुगुणा (b) सुन्दर लाल बहुगुणा (c) मदर टेरेसा (d) महात्मा गाँधी 142. इन्सुलिन की रासायनिक प्रकृति है- (a) विटामिन (b) प्रोटीन (c) वसा (d) कार्बोहाइड्रेट 143. पौधों में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है- (a) मूल शीर्ष में (b) पराग कणों में (c) तने में (d) पराग कोष में 144. ज्वर नियन्त्रण में आमतौर पर सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली औषधि है- (a) ब्रूफेन (b) बी-कॉप्लेक्स (c) पैरासीटामोल (d) लिव-52 145. जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं- (a) मांसाहारी (b) सर्वाहारी (c) शाकाहारी (d) डेट्रिटीवोर 146. दही निर्माण हेतु कौन सूक्ष्मजीवी उत्तरदायी है? (a) एस्परजिलस (b) स्ट्रेप्टोकोकस (c) रेट्रोवायरस (d) लैक्टोबैसिलस 147. मानव रुधिर वर्ग की खोज सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने की? (a) लैण्डस्टीनर (b) जेनिंग्स (c) पैन्टिन एवं मास्ट (d) कार्ल मार्क्स 148. प्याज, आलू, अदरक हैं- (a) जड़ (b) तना (c) अपस्थानिक जड़ें (d) शल्क पत्र 149. एककोशिकीय सूक्ष्म जीव है- (a) स्पाइरोगायरा (b) विषाणु (c) पैरामीशियम (d) हाइड्रा 150. निम्न में से कौन-सा पादप उत्पाद साबुन का विस्थापन है? (a) रुद्राक्ष (b) रीठा (c) टेन्दू (d) उपरोक्त सभी टेस्ट जमा करें सही उत्तरों की सूची: सही उत्तर नीचे दिए गए विडिओ मे दिया गया है। Post Views: 3,363
bahoot achche questions the
Good
Help full test
Very helpful test
Good questions
Its ok
Good
Goof
Very good question
Good
बहुत ठीक हैं
Questions paper is according to level
Nice
Questions according to the level
Good
Nice
Good
Good Question
Excellent
Nice