UPTET 2026 : CDP (PYQ-2016) MCQ MOCK TEST – 5 27/03/202627/03/2026 Manoj Singh UPTET 2016 Mock Test UPTET 2016: बाल विकास एवं शिक्षा विधि 1. पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं? (a) भाषा विकास (b) यौन विकास (c) संज्ञानात्मक विकास (d) सामाजिक विकास 2. जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अंतरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो इसे कहते हैं – (a) ऊर्ध्व अंतरण (b) क्षैतिज अंतरण (c) द्विपार्श्विक अंतरण (d) उपरोक्त में से कोई नहीं 3. दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है उसे ——– कहते हैं। (a) बहुलांक (b) मध्यमान (c) मध्यांक (d) मानक विचलन 4. क्रियाप्रसूत अनुकुलन सिद्धांत का प्रतिपादन —— ने किया था। (a) पावलॉव (b) स्किनर (c) थॉर्नडाइक (d) कोहलर 5. अल्बर्ट बैण्डूरा निम्न में किस सिद्धांत से संबंधित हैं? (a) सामाजिक अधिगम सिद्धांत (b) व्यवहारात्मक सिद्धांत (c) विकास का संज्ञानात्मक सिद्धांत (d) विकास का मनो-सामाजिक सिद्धांत 6. मानसिक आयु का प्रत्यय दिया था : (a) बिने-साइमन ने (b) स्टर्न ने (c) टर्मन ने (d) सिरिल बर्ट ने 7. निम्नलिखित में से कौन सा सीखने का नियम नहीं है? (a) तत्परता का नियम (b) तनाव का नियम (c) प्रभाव का नियम (d) अभ्यास का नियम 8. सीखने से सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावलॉव ने प्रयोग किया – (a) बिल्ली पर (b) कुत्ते पर (c) बंदर पर (d) चूहे पर 9. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन किया – (a) थॉर्नडाइक (b) कोहलर (c) पावलॉव (d) वुडवर्थ 10. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है – (a) प्रेरणा (b) संवेदना (c) सीखना (d) प्रत्यक्षीकरण 11. विस्मृति कम करने का उपाय है – (a) सीखने में कमी (b) सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि (c) पाठ की पुनरावृत्ति (d) स्मरण करने में कम ध्यान देना 12. क्रोध व भय प्रकार हैं – (a) अभिप्रेरणा (b) संवेग (c) परिकल्पना (d) मूलप्रवृत्ति 13. दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है – (a) सीखना (b) अनुकरण (c) कल्पना (d) चिंतन 14. यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं- (a) नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानांतरण (b) सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानांतरण (c) प्रशिक्षण स्थानांतरण (d) सीखना 15. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता को कहते हैं- (a) कल्पना (b) स्मृति (c) विस्मृति (d) ध्यान 16. टर्मन के अनुसार 90-100 बुद्धिलब्धि का बालक माना जाता है- (a) मंद बुद्धि (b) सामान्य बुद्धि (c) श्रेष्ठ बुद्धि (d) क्षीण बुद्धि 17. हॉल का सिद्धांत निम्न में किसकी व्याख्या करता है? (a) बुद्धि की प्रकृति (b) अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका (c) मूल्यों का विकास (d) किशोरों का मनोविज्ञान 18. मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्व दिया था? (a) कमेनियस (b) हॉल (c) होलिंगवर्थ (d) फ्रायड 19. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था? (a) डब्ल्यू. वुण्ट (b) सिगमण्ड फ्रायड (c) पावलॉव (d) वॉटसन 20. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी? (a) फ्रांज ब्रेन्तानो (b) मैक्स वर्दीमर (c) एडगर रूबिन (d) कुर्ट लेविन 21. संघनन सिद्धांत निम्न में किससे संबंधित है? (a) अधिगम (b) अभिप्रेरण (c) स्मृति (d) सृजनात्मकता 22. क्षेत्र सिद्धांत निम्न में किसके वर्ग का योगदान है? (a) व्यवहारविदों का (b) संरचनाविदों का (c) मनोविश्लेषकों का (d) गेस्टाल्टवादियों का 23. …………….बैटरी का प्रयोग निम्न में किसके मापन हेतु किया जाता है? (a) व्यक्तित्व (b) रुचि (c) बुद्धि (d) अभिक्षमता 24. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था? (a) हल (b) थॉर्नडाइक (c) स्किनर (d) वॉटसन 25. व्यवहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते हैं? (a) अधिगम (b) अभिप्रेरणा (c) अभिवृत्ति (d) अभिक्षमता 26. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है? (a) प्रतिदर्श सिद्धांत (b) समूहकारक सिद्धांत (c) गिलफोर्ड का सिद्धांत (d) फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड सिद्धांत 27. आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है। उसकी बुद्धिलब्धि कितनी है? (a) 80 (b) 100 (c) 110 (d) 125 28. संवेग का कौन-सा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि ‘संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित हैं’? (a) जेम्सलैंग सिद्धांत (b) हाइपोथैलेमिक सिद्धांत (c) सक्रियता सिद्धांत (d) अभिप्रेरण सिद्धांत 29. किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव —– कहलाता है। (a) द्वंद्व (b) कुंठा (c) चिंता (d) तनाव 30. कोहलबर्ग का सिद्धांत निम्न में किस विकास से संबंधित है? (a) भाषा विकास (b) सामाजिक विकास (c) नैतिक विकास (d) शारीरिक विकास सबमिट करें Post Views: 108